इंटरनेट वेबसाइट्स पर सरकार द्वारा लगाम लगाने के विरोध में संस्था अथक प्रयास और दिल्ली के दखलअंदाजी ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को शहर में लंगड़ा मार्च निकाला जाएगा। इसमें संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी नाटकीय रूप में घायल हालत में मार्च में शामिल होंगे। अथक प्रयास के वाइस प्रेसीडेंट चिराग जोशी ने बताया मार्च दोपहर 1 बजे नानाखेड़ा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर मुनिनगर चौराहे तक निकाला जाएगा। जोशी का मानना है कि इंटरनेट यूजर्स ने सेंसरशिप के बाद अपने अधिकार खो दिए हैं और वे अपाहिज हो गए हैं।