Showing posts with label events. Show all posts
Showing posts with label events. Show all posts

Sunday, 4 November 2012

सेव योर वाइस के सदस्यों की दो दिवसीय बैठक संपन्न


इंटरनेट सेंसरशिप के विरुद्ध चलाये जा रहे सेव योर वोइस अभियान के सदस्यों की दो दिवसीय बैठक लक्ष्मीनगर, दिल्ली स्थित कार्यालय में आयोजित की गई| बैठक में देश के कई राज्यों से आए सदस्यों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाए रखने, सरकार के दमनकारी प्रयासों से निपटने सहित कई अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. 
    
गौरतलब है कि कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी और उनके साथियों द्वारा अभिव्यक्ति कि स्वतंत्रता के अधिकार को बचाए रखने के लिए सेव योर वोइस अभियान चलाया जा रहा है| जिसके तहत दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित कार्यालय में शनिवार से रविवार तक दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया था| बैठक में शामिल हुए सदस्यों ने सरकार के प्रयासों कि आलोचना करते हुए अभिव्यक्ति कि स्वतंत्रता को बचाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की| सभी सदस्यों ने एक स्वर में अपना विरोध दर्ज करते हुए कहा कि इंटरनेट पर आम लोगों कि बढ़ती सक्रियता और वैकल्पिक मीडिया कि ताक़त से घबराई सरकार इसे कुचलने में जुटी हुई है| इसके साथ ही सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की| बैठक की अध्यक्षता कर रहे मनीष शुक्ला ने आम लोगों तक इंटरनेट का अधिक से अधिक लाभ पहुचाने और उसके सकारात्मक पहलू से परिचित करने के लिए प्रयास शुरू करने के साथ ही गरीब बच्चों कि प्रतिभा को तराशने के लिए स्कूल ऑफ़ एक्टिविज्म नाम से एक नयी पहल शुरू करने की जानकारी भी दी| अभियान के संयोजक-समन्वयक असीम त्रिवेदी और अलोक दीक्षित मुंबई में होने की वजह से बैठक में भाग नही ले पाए| बैठक में रफ़्तार लाइव वेब पोर्टल, कविताबाज़ी के सदस्यों ने भी सहभागिता की| आशीष शुक्ला, चिराग जोशी, वैभव सिन्हा, नविन सिंह, नितेश श्रीवास्तव, अंकित मुटरेजा, नदीम अनवर, अजय शुक्ला, योगेन्द्र मिश्र आदि उपस्थित रहे|

Saturday, 3 November 2012

Save Your Voice की Bloggers Meet


सेव योर वौइस् द्वारा आयोजित ब्लोगर्स मीट में हमारे सभी साथी दिल्ली पहुंचे और बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया , इस मीट के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करी गयी और सभी ब्लोगर्स ने अने अपने विचार प्रस्तुत करे .
सेव योर वौइस् द्वारा आयोजित ब्लोगर्स मीट की कुछ तस्वीरे 








Friday, 2 November 2012

Bloggers Meet of Save Your Voice

देश में फ्री इन्टरनेट की मांग के साथ इन्टरनेट सेंशरशिप के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा और आम लोगों को इंटरनेट के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा सेव योर वाइस अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए ३ और ४ नवम्बर को दिल्ली में एक ब्लॉगर्स मीट का आयोजन कर रहा है.
इस दो दिवसीय आवासीय कैंप में देश के कई राज्यों और शहरों से सेव योर वोइस से जुड़े सदस्य और अन्य कई ब्लॉगर्स भाग ले रहे हैं. मीट में इन्टरनेट सेंसरशिप से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा इन्टरनेट को देश के हर गाँव और शहर तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को इसके सकारात्मक रूप के विषय में जागरूक करने के लिए आगामी कार्यक्रम तय किये जायेंगे. इसके अलावा इन्टरनेट से जुड़े और लगातार जुड़ रहे तमाम लोगों को एक सामूहिक मंच प्रदान करने के संबंध में भी निर्णय लिए जाएँगे.


एक नजर मीटिंग में भाग ले रहे कुछ चेहरों पर 

मनीष शुक्ला -मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं ,कविताबाज़ी ब्लॉग के माध्यम से नए युवा कवियों को अवसर देकर प्रोत्साहित कर रहे हैं और फेसबुक सहित तमाम सोशल नेटवर्किंग साइटों पर जागरूकता फैलाने में तत्पर्यता के साथ जागरूक |



आलोक दीक्षित - पत्रकार और समाजसेवी हैं,  इन्होंने वेबसेंसरशिप का विरोध सेव योर वोइस की स्थापना करने के साथ किया  और अमानवीय मुद्दों पर मुहीम को छेड़े हुए है तथा  महिलाओं पर हो रहे एसिड अटैक पर एक विशेष मुहीम उनके सहायतार्थ  हेतु चला रहे हैं |


आशीष शुक्ला - मीडिया से जुड़े हैं और सक्रिय ब्लॉगर हैं जिन्होंने सेव योर वोइस से जुड़कर वेब सेंसरशिप का विरोध किया ,रफ़्तार लाइव में सक्रिय रूप से कार्यरत |

नवीन सिंह - नेपाल काठमांडू के रहने वाले हैं , फोटोग्राफी के क्षेत्र में कई बड़े इवेंट को कवर किया ,सेव योर वोइस के से जुड़कर उसके सारे इवेंट को अपनी फोटोग्राफी के माध्यम से कवर किया |

नितेश श्रीवास्तव- रफ़्तार लाइव के संस्थापक और ग्रफिक्स डिजाइनर के रूप में कई वेबसाइटों को अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं , सेव योर वोइस में सक्रिय सदस्य है |

 वैभव सिन्हा -रफ़्तार लाइव के प्रमुख सम्पादक के रूप के कार्यरत और सामाज को जागरूक करने के लिए तमाम वीडियो बनाकर जागरुक करने में सक्रिय योगदान दिया |

चिराग जोशी - मध्यप्रदेश उज्जैन के रहने वाले हैं जो sgsits ujjain असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के रूप में कार्यरत है ,इन्होने खेल सम्पादक के रूप में अपनी सेवाएँ दखलंदाज़ी को दी है और वर्तमान समय में खेल सम्पादक की अपनी सेवाएँ रफ़्तार लाइव को दे रहे हैं |

अंकित मुटरिज़ा - मीडिया से जुड़े हैं, सक्रिय फेसबुक यूजर और ब्लॉगर हैं  ,इन्टरनेट के माध्यम से तमाम अमानवीय मुद्दों को उठाया है |
योगेन्द्र मिश्रा - कानपूर के रहने वाले योगेन्द्र इन्टरनेट  यूजर और  युवा ब्लॉगर हैं और सेव योर वोइस में सक्रिय सदस्य है |

अजय शुक्ला - कानपुर के रहने वाले अजय इन्टरनेट यूजर और युवा ब्लॉगर हैं और सेव योर वोइस के सक्रिय सदस्य हैं |

डॉ .विशाल चतुर्वेदी - महाराष्ट्र मुंबई के रहने वाले हैं ,विशाल जी  पेशे से डॉक्टर हैं  पर फोटोग्राफी निर्देशक के रूप कई एड फिल्मो में कार्य किया है और होली प्रोडक्शन की स्थापना कर निर्देशक के तौर कई  विडियो का निर्माण कर रहे हैं |


मनीष तिवारी - दिल्ली NCR  के अमर उजाला के युवान संस्करण में पत्रकार के रूप में  कार्यरत  हैं और सक्रिय ब्लॉगर हैं .सेव योर वोइस कैम्पन में अहम भूमिका है| 

Thursday, 1 November 2012

Register for the Bloggers meet


"Free net is important. Please Save Your Voice
because your voice makes difference"


Save Your Voice is organizing a bloggers meet on Nov 3 and 4. Selected bloggers from across the country are participating in the 2 days 24x7 camp where a final plan will be discussed to fight from the censorship practiced by the state and the central governments. This meet is a continuation of Save Your Voice’s effort to bring a free web in the country. You are invited to attend and express your suggestions and ideas. In case you can’t reach to the venue please email us your valuable inputs regarding the current situation on the internet in India.

For registration click here: - http://www.saveyourvoice.in/p/bloggers-meet.html

Wednesday, 31 October 2012

Participate in Bloggers Meet of Save Your Voice


देश में फ्री इन्टरनेट को लेकर इन्टरनेट सेंशरशिप के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा और आम लोगों को इंटरनेट के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा सेव योर वोइस अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए ३ और ४ नवम्बर को दिल्ली में एक ब्लॉगर्स मीट का आयोजन करने जा रहा है. जिसमे देश के कई राज्यों और शहरों से सेव योर वोइस से जुड़े सदस्य और अन्य कई ब्लॉगर्स भाग ले रहे हैं. मीट में इन्टरनेट सेंसरशिप से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा इन्टरनेट को देश के हर गाँव और शहर तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को इसके सकारात्मक रूप के विषय में जागरूक करने के लिए आगामी कार्यक्रम तय किये जायेंगे. इसके अलावा इन्टरनेट से जुड़े और लगातार जुड़ रहे तमाम लोगों को एक सामूहिक मंच प्रदान करने के संबंध में भी निर्णय लिए जाएँगे. 


Save Your Voice हमारी अभिव्यक्ति का सबसे सस्ता और आसान माध्यम इंटरनेट है. ये वो माध्यम हैं जिससे हम अपनी आवाज को अपनी भावनाओं बिना किसी एडिट के लोगों तक पहुंचाते हैं. इसी इन्टरनेट कि स्वतंत्रता कि वजह से ही दिनभर ऑफिस में रहने वाला एक आम आदमी भी पिछले साल अन्ना के भ्रष्टाचार के आन्दोलन में अपनी सहभागिता निभा पाया. इसी इंटरनेट ने हमे भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ बोलने कि हिम्मत दी. ये फ्री इन्टरनेट ही है, जिसने हमे भ्रष्टाचार और दूसरे अन्य मुद्दों पर बोलने का मंच दिया. इसी ने हमे ब्लॉग, फेसबुक इंटरनेट और दूसरे ऑनलाइन माध्यम दिए ताकि हम स्वतंत्रता पूर्वक अपनी बात कह सके. ये कहना भी गलत नहीं होगा कि इन्टरनेट ने हमारे सिले मुह खोल दिए, और हमे बोलने का मौका दिया. इससे पहले हम देख तो सकते थे, लेकिन बोल नहीं सकते थे. भ्रष्टाचार कि जिस आग में देश जल रहा है, वो वो आज़ादी के बाद से ही लगी है और इस भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने और भ्रष्टाचारियों को ये कहने कि हिम्मत कि अब हम नहीं सहेंगे, हमे अब जाकर मिली जब हमारे पास इंटरनेट आया. 

आज इसी फ्री इंटरनेट से परेशान होकर सरकार हमारी इस अभिव्यक्ति के सस्ते और आसान माध्यम को भी हमसे छिनने के प्रयास में लगी है. कुछ तर्कों और अपवादों का सहारा लेकर इसे समाज और देश के लिए खतरा बताते हुए इस पर अंकुश लगाये जाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ये फ्री इंटरनेट और हमारी अभिव्यक्ति पर उनका नियंत्रण हो. फ्री इंटरनेट को लेकर सरकार की घबराहट इस कदर बढ़ गयी है कि वो बौखलाकर वेबसाइट को बैन कर रही है और ऐसा करने वालों को झूठे मामलों में  फंसाने का काम कर रही है, ताकि कोई भी सरकार के खिलाफ बोलने की कोशिश न करे.   

सेव योर वोइस का सफ़र... फ्री इन्टरनेट के उद्देश्य और सेंशरशिप के खिलाफ इस साल जनवरी से शुरू हुए इस अभियान की शुरुआत चर्चित व युवा कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी और पत्रकार आलोक दीक्षित ने की. अपने कार्टूनों के माध्यम से बनाकर भ्रष्टाचार पर सीधे और तीखे प्रहार करने वाले असीम की वेबसाइट कार्टून्स अगेंस्ट करप्शन को बिना किसी पूर्व सूचना के बैन कर दी गयी थी और उन पर राजनितिक षडयंत्रों के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज कराया गया था. उसके बाद से लगातार सेव योर वोइस फ्री इन्टरनेट की लड़ाई लड़ रहा है. देश भर में लोगों को इंटरनेट को लेकर जागरूकता फैलाने और उस पर सरकार द्वारा अंकुश लगाये जाने की कोशिशों के विरोध में सेव योर वोइस के लोगों ने लंगड़ा मार्च निकल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया. इसी क्रम में सेव योर वोइस ने एक अप्रैल को सिब्बल डे के रूप में मनाया और इन्टरनेट सेंसरशिप का समर्थन करने वाले केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल का विरोध किया. इसके अलावा फ्रीडम इन द केज में सेव योर वोइस  के कार्यकर्ताओं ने खुद को पिंजड़े में कैद करके और गिटार और पेंटिंग बनाकर लोगों को ये बताने की कोशिश की कि किस तरह वेब सेंसरशिप से हमारी अभिव्यक्ति की आज़ादी छिनने का प्रयास किया जा रहा है. ये लड़ाई इसी तरह आगे बढ़तीं रही, जिसके बाद सेव योर वोइस के कार्टूनिस्ट असीम और आलोक दीक्षित ने फ्रीडम फास्ट करते हुए जंतर-मंतर पर सात दिनों तक अनशन किया. जिसके बाद उन्हें जबर्दस्ती अनशन स्थल से उठा लिया गया. इस अनशन में सेव योर वोइस कि टीम के कार्यकताओं के अलावा आम लोग भी इकठ्ठा हुए. सेव योर वोइस कि इसी लड़ाई और लोगों को जागरूक करने के दौरान हाल ही में सेव योर वोइस के असीम त्रिवेदी को देशद्रोह के मामले में मुंबई में गिरफ्तार किया गया. जिसका मुंबई समेत देश के कई शहरों में विरोध भी हुआ. जिसके बाद सेव योर वोइस और भी जोश से अपनी फ्री इन्टरनेट कि मुहीम को आगे बढ़ा रहा है.

सेव योर वोइस अपने अभियान को आगे बढ़ाने और और अधिक से अधिक लोगों को इस वेब सेंसरशिप के बारे में जागरूक करने के लिए इस ३ और ४ नवंबर को ब्लॉगर्स मीट का आयोजन कर रहा है. जिसमे सेव योर वोइस सभी ब्लोगर्स और इंटरनेट यूजर्स से इस मीट में शामिल होने का आग्रह करता है, ताकि इन्टरनेट की आज़ादी को बरकरार रखने के लिए एक सामूहिक मंच का निर्माण हो सके.